टियर के आधार पर रिवॉर्ड
रेफ़र किए गए सक्रिय ट्रेडर्स की संख्या या ट्रेडिंग वॉल्यूम के आधार पर रिवॉर्ड तय करें।
B2CORE
B2CORE के इंट्रोड्यूसिंग ब्रोकर्स (IB) प्रोग्राम से बिज़नेस बढ़ाने के अवसर पाएँ। रेवेन्यू शेयरिंग की कस्टमाइज़ेबल योजनाओं से क्लाइंट बेस बढ़ाएँ और बिज़नेस की ग्रोथ को गति दें।

शक्तिशाली टूल्स से IB रिवॉर्ड कस्टमाइज़ करें:
रेफ़र किए गए सक्रिय ट्रेडर्स की संख्या या ट्रेडिंग वॉल्यूम के आधार पर रिवॉर्ड तय करें।
अपने रेफ़रल नेटवर्क में उन क्लाइंट्स को भी शामिल करें जिन्हें आपके एफ़िलिएट्स के रेफ़रल लेकर आए हैं।
ख़ास ट्रेडिंग उपकरणों या सिंबल ग्रुप के लिए रिवॉर्ड के अलग-अलग अनुपात तय करें।
हर घंटे, रोज़ाना, हर सप्ताह या हर महीने पेआउट चुनें। कैलकुलेशन और वितरण अपने-आप होते हैं।
चुने गए IB टाइप, ट्रेडिंग ग्रुप और सिंबल के हर संयोजन के लिए पेमेंट प्लान एक ही ऑपरेशन में लागू करें या हटाएँ। पहले बैकअप लिया जाता है और हर पंक्ति की त्रुटियाँ अलग दिखाई जाती हैं।
अगर क्लोज़िंग डील में कमीशन नहीं है, तो रिवॉर्ड की गणना में ओपनिंग डील का कमीशन इस्तेमाल किया जा सकता है।
हर प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक तारीख तय करें, जिससे पहले के ट्रेड पर रिवॉर्ड न दिया जाए — जैसे किसी दूसरे प्लेटफ़ॉर्म से माइग्रेशन के बाद।
प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म आसानी से इंटीग्रेट करें:
MetaTrader 4
MetaTrader 5
cTrader
B2TRADER


IB प्रोग्राम आसानी से मैनेज करें:
एक साथ कई पार्टनरशिप शुरू करें और उन पर नज़र रखें।
विस्तृत एनालिटिक्स से पार्टनर्स की परफ़ॉर्मेंस मॉनिटर करें।
कस्टमाइज़्ड रिवॉर्ड और इंसेंटिव से भागीदारी बढ़ाएँ।
डेटा से मिली जानकारी के आधार पर मार्केटिंग कैंपेन बेहतर बनाएँ।
इनहेरिटेड रजिस्ट्रेशन विकल्प चुने जाने पर नए रेफ़रल उसी प्राइवेट प्रोग्राम टाइप से जुड़ते हैं जिसमें उन्हें रेफ़र करने वाला पार्टनर है।
पार्टनर्स को सफल होने के लिए ज़रूरी टूल्स उपलब्ध कराएँ:
परफ़ॉर्मेंस ट्रैक करने के लिए रियल-टाइम डैशबोर्ड।
कन्वर्ज़न बेहतर बनाने के लिए कस्टमाइज़ेबल रेफ़रल लिंक।
स्थिति बेहतर ढंग से समझने के लिए विस्तृत रिपोर्ट और इंटरैक्टिव चार्ट।


प्रोग्राम आसानी से मैनेज करने के लिए कई API इंटीग्रेशन।
पार्टनर्स को कुशलता से मैनेज करने के लिए इस्तेमाल करने को तैयार ऐप और टूल्स।
सेवा बिना रुकावट जारी रखने के लिए कई भाषाओं में 24/7 सहायता।
IB प्रोग्राम से आप उन एफ़िलिएट्स के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं जो आपके प्लेटफ़ॉर्म पर नए ट्रेडर्स लाते हैं। अलग-अलग रेवेन्यू मॉडल और रेफ़रल की ट्रेडिंग से होने वाली कमाई के आधार पर पार्टनर्स को रिवॉर्ड मिलते हैं, जिससे दोनों पक्षों को फ़ायदा होता है।
रेफ़र किए गए क्लाइंट्स के ट्रेड से होने वाली कमाई में पार्टनर्स और ब्रोकर्स हिस्सा बाँटते हैं।
बिज़नेस के लक्ष्य पूरे करने और IB पार्टनर्स को रिवॉर्ड देने के लिए कस्टम रेवेन्यू मॉडल बनाएँ।
रिवॉर्ड क्रिप्टो या फ़िएट में दिए जाते हैं और उनके पेमेंट का शेड्यूल बदला जा सकता है।
क्लाइंट्स और एफ़िलिएट्स को अपने IB प्रोग्राम से जुड़ने और नए ट्रेडर्स रेफ़र करने के लिए प्रेरित करें।
लॉट, स्प्रेड और फ़ीस के आधार पर रेफ़र किए गए सक्रिय ट्रेडर्स की ट्रेडिंग से होने वाली कमाई का हिस्सा बाँटें।
टियर के अनुसार रिवॉर्ड प्लान बनाएँ। सीधे और अप्रत्यक्ष रेफ़रल को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तरों वाले रेफ़रल प्रोग्राम लागू करें।
पहले से कॉन्फ़िगर किए गए पेमेंट प्लान के अनुसार रिवॉर्ड अपने-आप कैलकुलेट करें और बाँटें।
01
लचीले और स्केलेबल सॉल्यूशन्स से अपना क्लाइंट नेटवर्क बढ़ाएँ।
02
सटीक और ऑटोमेटेड पेमेंट कैलकुलेशन से भरोसा बनाएँ।
03
मज़बूत CRM और एनालिटिक्स फ़ीचर्स से एफ़िलिएट्स प्रभावी ढंग से मैनेज करें।
04
पार्टनर्स को परफ़ॉर्मेंस की जानकारी और लचीले रिवॉर्ड उपलब्ध कराएँ।
B2CORE
IB और एफ़िलिएट नेटवर्क चलाने वाले ब्रोकर्स के लिए Traders Room, CRM और बैक ऑफिस।
जहाँ पार्टनर्स बिना एडमिन एक्सेस के रेफ़रल, कमीशन और पेआउट ट्रैक करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
CRM यानी क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म किसी बिज़नेस को क्लाइंट्स से जुड़ी सारी जानकारी और प्रक्रियाएँ मैनेज करने में मदद करता है — संपर्क जानकारी और सहायता के अनुरोधों से लेकर वित्तीय डेटा और पेमेंट प्रोसेसिंग तक। Forex में ब्रोकर्स CRM से क्लाइंट अकाउंट से जुड़ी सभी चीज़ें मैनेज कर सकते हैं, जिनमें KYC कंप्लायंस, वॉलेट और पेमेंट शामिल हैं। यह एक संपूर्ण सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन है, जो Forex बिज़नेस को ऑपरेशन्स आसान बनाने और मुनाफ़ा बढ़ाने में मदद करता है। इस ऑल-इन-वन सॉल्यूशन से ब्रोकर्स क्लाइंट्स की ज़रूरतों पर नज़र रख सकते हैं और उन्हें बेहतर सेवा दे सकते हैं।
हम सभी तरह का डेटा इम्पोर्ट कर सकते हैं। आपकी ज़रूरतों के अनुसार स्क्रिप्ट कस्टमाइज़ करके माइग्रेशन करेंगे, ताकि सारा डेटा सुरक्षित रूप से B2CORE में ट्रांसफ़र हो जाए।
इसके लिए हमारी एक व्यवस्थित ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया है। आपको एक समर्पित अकाउंट मैनेजर मिलेगा, जो प्रोडक्ट की सुविधाओं के बारे में सभी ज़रूरी दस्तावेज़ देगा। हम प्रोडक्ट मैनेजर के साथ एक कॉल भी शेड्यूल करेंगे, जिसमें वे आपको फ़ीचर्स समझाएँगे और आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।
हमारे पास 30+ समर्पित डेवलपर की टीम है, जो B2CORE को बेहतर बनाने और नए फ़ीचर्स जोड़ने पर काम करती है। हम क्लाइंट्स के सुझावों का हमेशा स्वागत करते हैं। आपको बस अपनी ज़रूरतों का तकनीकी विवरण देना होगा। हमारी टीम डेवलपमेंट संभालेगी और आपका अकाउंट मैनेजर आपको रिलीज़ की तारीखों के बारे में जानकारी देता रहेगा।
अगर आपको प्रोडक्ट में कोई बग मिलता है, तो हमारी 24/7 हेल्पडेस्क पर 20+ सहायता विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। आपका अकाउंट मैनेजर आपको हेल्पडेस्क इस्तेमाल करना समझाएगा, ताकि समस्या आने पर आप तुरंत रिपोर्ट कर सकें और हमारी सहायता टीम उसे ठीक करने पर काम शुरू कर सके।
एडमिन पैनल में डिपॉज़िट और विथड्रॉ का मेथड बनाएँ और प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट करने के लिए API कुंजियाँ दर्ज करें। यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।
इसके लिए एक्सेस अधिकारों के आधार पर यूज़र ग्रुप बनाए गए हैं। आप हर यूज़र को केवल वही सेक्शन दे सकते हैं जिनकी उसके विभाग को ज़रूरत है। टैग सिस्टम की मदद से एडमिन सिर्फ़ उन्हीं क्लाइंट्स का डेटा देख सकते हैं जिन्हें उनके लिए टैग किया गया है।
Traders Room, जिसे क्लाइंट पोर्टल भी कहते हैं, क्लाइंट्स के लिए बना इंटरफ़ेस है। यहाँ ट्रेडर्स रजिस्टर करते हैं, KYC पूरा करते हैं, वॉलेट में फ़ंड जोड़ते हैं और ट्रेडिंग अकाउंट खोलते हैं। CRM में इसके साथ एडमिन बैक ऑफिस, क्लाइंट रिकॉर्ड, पेमेंट इंटीग्रेशन, पार्टनर मॉड्यूल और रिपोर्टिंग भी शामिल हैं। B2CORE एक ही प्रोडक्ट में ये दोनों सुविधाएँ देता है।
हाँ। वेब Traders Room, iOS और Android ऐप, ईमेल और पार्टनर पोर्टल आपके लोगो, रंगों, डोमेन और चुनी हुई भाषाओं के साथ उपलब्ध होते हैं। क्लाइंट्स को आपकी ब्रोकरेज का ब्रांड दिखता है और उसके पीछे B2CORE काम करता है।
हाँ। B2CORE, B2STORE पर क्लाउड SaaS प्लान के रूप में उपलब्ध है। इनमें फ़्री सेटअप, उसी दिन ऐक्टिवेशन और डिपॉज़िट के आधार पर फ़ीस शामिल हैं। B2BROKER के ज़रिए इसी प्रोडक्ट को समर्पित इंस्टॉलेशन के रूप में भी डिप्लॉय किया जा सकता है।
हाँ। क्लाइंट मैनेजमेंट, KYC, पेमेंट और बैक ऑफिस दोनों के लिए साझा हैं। Forex ब्रोकर्स MetaTrader 4, MetaTrader 5 या cTrader अकाउंट और फ़िएट पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कनेक्ट करते हैं। क्रिप्टो ब्रोकर्स क्रिप्टो वॉलेट, ऑन-चेन डिपॉज़िट और विथड्रॉ तथा स्पॉट कन्वर्ज़न जोड़ते हैं। मल्टी-एसेट ब्रोकर्स दोनों तरह के ऑपरेशन्स एक ही Traders Room से चलाते हैं।
ये एक ही डेटाबेस के दो इंटरफ़ेस हैं। Traders Room में क्लाइंट का हर अनुरोध — डिपॉज़िट, विथड्रॉ, नया ट्रेडिंग अकाउंट या KYC दस्तावेज़ अपलोड — बैक ऑफिस में दिखाई देता है। स्टाफ वहाँ इन अनुरोधों को मंज़ूरी दे सकता है, मैनेज कर सकता है और उन पर रिपोर्ट बना सकता है।
जानें कि IB प्रोग्राम आपकी ब्रोकरेज को बेहतर बनाने और एफ़िलिएट्स के साथ संबंध मज़बूत करने में कैसे मदद कर सकता है।