B2CORE प्लेटफ़ॉर्म
कस्टम टोकन की सुविधा से अपने प्लेटफ़ॉर्म की क्षमताएँ बढ़ाएँ। ट्रांज़ैक्शन और निवेश के लचीले, कस्टमाइज़ेबल विकल्पों के साथ कस्टम टोकन आसानी से इंटीग्रेट करें और मैनेज करें।


फ़िएट, क्रिप्टोकरेंसी या एसेट-बैक्ड डिजिटल करेंसी के लिए कस्टम टोकन जोड़ें और मैनेज करें।
Ethereum, Binance Smart Chain और अन्य प्रमुख ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बने टोकन की सुविधा दें।
सपोर्ट किए जाने वाले वॉलेट, ट्रांज़ैक्शन फ़ीस और न्यूनतम व अधिकतम सीमा जैसे पैरामीटर तय करें।
सीधे एडमिन पैनल में टोकन का नाम, सिंबल और दशमलव के बाद अंकों की संख्या कस्टमाइज़ करें।


सामान्य फ़िएट और क्रिप्टोकरेंसी के साथ कस्टम टोकन स्टोर, ट्रांसफ़र और ट्रेड करना आसान बनाएँ।
क्लाइंट पोर्टल में सभी टोकन के बैलेंस एक ही जगह दिखाएँ।
ऑपरेशन्स सुचारू रखने के लिए टोकन ट्रांज़ैक्शन और गतिविधियाँ रियल-टाइम में ट्रैक करें।
ऑडिट और कंप्लायंस के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाएँ।


B2BINPAY के सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर से टोकन ट्रांज़ैक्शन आसानी से प्रोसेस करें।
रियल-टाइम कन्वर्ज़न के विकल्पों के साथ अलग-अलग टोकन के बीच ट्रांसफ़र और पेमेंट की सुविधा दें।
क्लाइंट्स को कस्टम टोकन आसानी से स्टोर करने, उनमें ट्रांज़ैक्शन करने और ट्रेड करने की सुविधा दें।
ट्रांज़ैक्शन का पूरा इतिहास और टोकन की परफ़ॉर्मेंस की जानकारी दें।
नए और कस्टम टोकन सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराकर क्लाइंट्स को जोड़ें और अपने साथ बनाए रखें।
बैक ऑफिस में टोकन और ट्रांज़ैक्शन आसानी से मैनेज करें।
01
एक ही इंटरफ़ेस से टोकन जोड़ें, कॉन्फ़िगर करें और उन पर नज़र रखें।
02
अपने प्लेटफ़ॉर्म के बढ़ने और बदलने के साथ नए टोकन की सुविधा जोड़ें।
03
सुरक्षा या नियामक ज़रूरतों से समझौता किए बिना टोकन जोड़ें।
04
कस्टम टोकन सपोर्ट को वॉलेट, ट्रांसफ़र और कन्वर्ज़न जैसे B2CORE फ़ीचर्स के साथ जोड़ें।
B2CORE
B2CORE Traders Room के सभी क्लाइंट पोर्टल मॉड्यूल — रजिस्ट्रेशन और KYC से लेकर वॉलेट और ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म तक।
Forex और क्रिप्टो ब्रोकर्स के लिए एक ही व्हाइट लेबल प्रोडक्ट में Traders Room, CRM और बैक ऑफिस।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
CRM यानी क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म किसी बिज़नेस को क्लाइंट्स से जुड़ी सारी जानकारी और प्रक्रियाएँ मैनेज करने में मदद करता है — संपर्क जानकारी और सहायता के अनुरोधों से लेकर वित्तीय डेटा और पेमेंट प्रोसेसिंग तक। Forex में ब्रोकर्स CRM से क्लाइंट अकाउंट से जुड़ी सभी चीज़ें मैनेज कर सकते हैं, जिनमें KYC कंप्लायंस, वॉलेट और पेमेंट शामिल हैं। यह एक संपूर्ण सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन है, जो Forex बिज़नेस को ऑपरेशन्स आसान बनाने और मुनाफ़ा बढ़ाने में मदद करता है। इस ऑल-इन-वन सॉल्यूशन से ब्रोकर्स क्लाइंट्स की ज़रूरतों पर नज़र रख सकते हैं और उन्हें बेहतर सेवा दे सकते हैं।
हम सभी तरह का डेटा इम्पोर्ट कर सकते हैं। आपकी ज़रूरतों के अनुसार स्क्रिप्ट कस्टमाइज़ करके माइग्रेशन करेंगे, ताकि सारा डेटा सुरक्षित रूप से B2CORE में ट्रांसफ़र हो जाए।
इसके लिए हमारी एक व्यवस्थित ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया है। आपको एक समर्पित अकाउंट मैनेजर मिलेगा, जो प्रोडक्ट की सुविधाओं के बारे में सभी ज़रूरी दस्तावेज़ देगा। हम प्रोडक्ट मैनेजर के साथ एक कॉल भी शेड्यूल करेंगे, जिसमें वे आपको फ़ीचर्स समझाएँगे और आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।
हमारे पास 30+ समर्पित डेवलपर की टीम है, जो B2CORE को बेहतर बनाने और नए फ़ीचर्स जोड़ने पर काम करती है। हम क्लाइंट्स के सुझावों का हमेशा स्वागत करते हैं। आपको बस अपनी ज़रूरतों का तकनीकी विवरण देना होगा। हमारी टीम डेवलपमेंट संभालेगी और आपका अकाउंट मैनेजर आपको रिलीज़ की तारीखों के बारे में जानकारी देता रहेगा।
अगर आपको प्रोडक्ट में कोई बग मिलता है, तो हमारी 24/7 हेल्पडेस्क पर 20+ सहायता विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। आपका अकाउंट मैनेजर आपको हेल्पडेस्क इस्तेमाल करना समझाएगा, ताकि समस्या आने पर आप तुरंत रिपोर्ट कर सकें और हमारी सहायता टीम उसे ठीक करने पर काम शुरू कर सके।
एडमिन पैनल में डिपॉज़िट और विथड्रॉ का मेथड बनाएँ और प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट करने के लिए API कुंजियाँ दर्ज करें। यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।
इसके लिए एक्सेस अधिकारों के आधार पर यूज़र ग्रुप बनाए गए हैं। आप हर यूज़र को केवल वही सेक्शन दे सकते हैं जिनकी उसके विभाग को ज़रूरत है। टैग सिस्टम की मदद से एडमिन सिर्फ़ उन्हीं क्लाइंट्स का डेटा देख सकते हैं जिन्हें उनके लिए टैग किया गया है।
Traders Room, जिसे क्लाइंट पोर्टल भी कहते हैं, क्लाइंट्स के लिए बना इंटरफ़ेस है। यहाँ ट्रेडर्स रजिस्टर करते हैं, KYC पूरा करते हैं, वॉलेट में फ़ंड जोड़ते हैं और ट्रेडिंग अकाउंट खोलते हैं। CRM में इसके साथ एडमिन बैक ऑफिस, क्लाइंट रिकॉर्ड, पेमेंट इंटीग्रेशन, पार्टनर मॉड्यूल और रिपोर्टिंग भी शामिल हैं। B2CORE एक ही प्रोडक्ट में ये दोनों सुविधाएँ देता है।
हाँ। वेब Traders Room, iOS और Android ऐप, ईमेल और पार्टनर पोर्टल आपके लोगो, रंगों, डोमेन और चुनी हुई भाषाओं के साथ उपलब्ध होते हैं। क्लाइंट्स को आपकी ब्रोकरेज का ब्रांड दिखता है और उसके पीछे B2CORE काम करता है।
हाँ। B2CORE, B2STORE पर क्लाउड SaaS प्लान के रूप में उपलब्ध है। इनमें फ़्री सेटअप, उसी दिन ऐक्टिवेशन और डिपॉज़िट के आधार पर फ़ीस शामिल हैं। B2BROKER के ज़रिए इसी प्रोडक्ट को समर्पित इंस्टॉलेशन के रूप में भी डिप्लॉय किया जा सकता है।
हाँ। क्लाइंट मैनेजमेंट, KYC, पेमेंट और बैक ऑफिस दोनों के लिए साझा हैं। Forex ब्रोकर्स MetaTrader 4, MetaTrader 5 या cTrader अकाउंट और फ़िएट पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कनेक्ट करते हैं। क्रिप्टो ब्रोकर्स क्रिप्टो वॉलेट, ऑन-चेन डिपॉज़िट और विथड्रॉ तथा स्पॉट कन्वर्ज़न जोड़ते हैं। मल्टी-एसेट ब्रोकर्स दोनों तरह के ऑपरेशन्स एक ही Traders Room से चलाते हैं।
ये एक ही डेटाबेस के दो इंटरफ़ेस हैं। Traders Room में क्लाइंट का हर अनुरोध — डिपॉज़िट, विथड्रॉ, नया ट्रेडिंग अकाउंट या KYC दस्तावेज़ अपलोड — बैक ऑफिस में दिखाई देता है। स्टाफ वहाँ इन अनुरोधों को मंज़ूरी दे सकता है, मैनेज कर सकता है और उन पर रिपोर्ट बना सकता है।
आधुनिक टोकन मैनेजमेंट से अपने प्लेटफ़ॉर्म की पेशकश बढ़ाएँ, ताकि ट्रेडर्स जुड़ें और आपके साथ बने रहें। B2CORE से कस्टम टोकन बनाएँ और मैनेज करें!