B2CORE प्लेटफ़ॉर्म
इंडस्ट्री के प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म को आसानी से इंटीग्रेट और मैनेज करके अपनी ब्रोकरेज को मज़बूत बनाएँ।

B2CORE के साथ इन प्लेटफ़ॉर्म की सुविधा दें


इन लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म को आसानी से इंटीग्रेट करें:
एडवांस्ड एनालिटिक्स और चार्टिंग के कई विकल्पों के साथ दमदार ट्रेडिंग सॉल्यूशन दें।
तेज़ ऑर्डर एक्ज़ीक्यूशन और विस्तृत परफ़ॉर्मेंस एनालिटिक्स के साथ अनुभवी ट्रेडर्स को सहज टूल्स दें।
B2CORE के नेटिव इंटरफ़ेस से सीधे स्पॉट और CFD ट्रेडिंग की सुविधा दें।
वेब और मोबाइल, दोनों पर ट्रेडर्स को सहज अनुभव देने वाला कस्टमाइज़ेबल ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म।
रिटेल ब्रोकर्स और उनके क्लाइंट्स की ज़रूरतों के लिए तैयार किया गया आधुनिक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म, जिसका इंटरफ़ेस इस्तेमाल करना आसान है।
B2CORE क्लाइंट पोर्टल से सभी अकाउंट मैनेज करें। इसके लिए बाहरी प्लेटफ़ॉर्म या अतिरिक्त लॉगिन की ज़रूरत नहीं है। सुविधाओं में शामिल हैं:
ट्रांज़ैक्शन और ट्रेडिंग गतिविधियों का पूरा लॉग देखें, फ़िल्टर करें और एक्सपोर्ट करें।
क्लाइंट्स cTrader वेब टर्मिनल खोलते ही चुने हुए अकाउंट में लॉगिन रहते हैं। उन्हें दोबारा लॉगिन नहीं करना पड़ता।
सभी प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेडिंग अकाउंट खोलें, उनमें बदलाव करें या उन्हें बंद करें। अकाउंट टाइप और परमिशन तुरंत असाइन करें।
बैलेंस, इक्विटी, मार्जिन लेवल और लेवरेज जैसे मुख्य मेट्रिक्स ट्रैक करें। डेटा रियल-टाइम में अपडेट होता है।




B2CORE इकोसिस्टम में पूरी तरह इंटीग्रेटेड हमारे अपने स्पॉट और CFD ट्रेडिंग इंटरफ़ेस से बेहतर यूज़र अनुभव दें। मुख्य फ़ीचर्स में शामिल हैं:
ऐसे लचीले ट्रेडिंग इंटरफ़ेस डिज़ाइन करें जो आपके ब्रांड की पहचान और क्लाइंट्स के इस्तेमाल करने के तरीके के अनुरूप हों।
सभी प्लेटफ़ॉर्म और क्लाइंट अकाउंट में सटीक, निर्बाध डेटा सिंक्रनाइज़ेशन बनाए रखें।
क्लाइंट प्रोफ़ाइल, वॉलेट और ट्रेडिंग डेटा को तुरंत इंटीग्रेट करें, ताकि सब कुछ एक ही जगह से एक्सेस किया जा सके।
ब्रोकर्स की ज़रूरतों के लिए तैयार फ़ीचर्स का लाभ उठाएँ:
एक प्लेटफ़ॉर्म से Forex, क्रिप्टो और CFD में ट्रेड करें।
बिज़नेस और ट्रेडर्स, दोनों की सुरक्षा के लिए लिमिट और सुरक्षा उपाय लागू करें।
ऑपरेशन्स पर पूरा नियंत्रण रखने के लिए ट्रेडिंग को फ़ाइनेंशियल और एनालिटिक्स टूल्स के साथ सिंक करें।


01
पूरी पारदर्शिता के लिए ट्रेडर्स को उनकी ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री का इंस्टेंट एक्सेस दें।
02
नेटिव UI और ऑटोमेशन फ़ीचर्स से वर्कफ़्लो सरल बनाएँ।
03
अकाउंट और ट्रेड मैनेज करने के लिए ट्रेडर्स को सहज, आसानी से समझ आने वाला इंटरफ़ेस दें।
04
स्केलेबल और मल्टी-एसेट ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म से अपने बिज़नेस की ग्रोथ बढ़ाएँ।
B2CORE
B2CORE Traders Room के सभी क्लाइंट पोर्टल मॉड्यूल — रजिस्ट्रेशन और KYC से लेकर वॉलेट और ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म तक।
Forex और क्रिप्टो ब्रोकर्स के लिए एक ही व्हाइट लेबल प्रोडक्ट में Traders Room, CRM और बैक ऑफिस।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
CRM यानी क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म किसी बिज़नेस को क्लाइंट्स से जुड़ी सारी जानकारी और प्रक्रियाएँ मैनेज करने में मदद करता है — संपर्क जानकारी और सहायता के अनुरोधों से लेकर वित्तीय डेटा और पेमेंट प्रोसेसिंग तक। Forex में ब्रोकर्स CRM से क्लाइंट अकाउंट से जुड़ी सभी चीज़ें मैनेज कर सकते हैं, जिनमें KYC कंप्लायंस, वॉलेट और पेमेंट शामिल हैं। यह एक संपूर्ण सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशन है, जो Forex बिज़नेस को ऑपरेशन्स आसान बनाने और मुनाफ़ा बढ़ाने में मदद करता है। इस ऑल-इन-वन सॉल्यूशन से ब्रोकर्स क्लाइंट्स की ज़रूरतों पर नज़र रख सकते हैं और उन्हें बेहतर सेवा दे सकते हैं।
हम सभी तरह का डेटा इम्पोर्ट कर सकते हैं। आपकी ज़रूरतों के अनुसार स्क्रिप्ट कस्टमाइज़ करके माइग्रेशन करेंगे, ताकि सारा डेटा सुरक्षित रूप से B2CORE में ट्रांसफ़र हो जाए।
इसके लिए हमारी एक व्यवस्थित ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया है। आपको एक समर्पित अकाउंट मैनेजर मिलेगा, जो प्रोडक्ट की सुविधाओं के बारे में सभी ज़रूरी दस्तावेज़ देगा। हम प्रोडक्ट मैनेजर के साथ एक कॉल भी शेड्यूल करेंगे, जिसमें वे आपको फ़ीचर्स समझाएँगे और आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।
हमारे पास 30+ समर्पित डेवलपर की टीम है, जो B2CORE को बेहतर बनाने और नए फ़ीचर्स जोड़ने पर काम करती है। हम क्लाइंट्स के सुझावों का हमेशा स्वागत करते हैं। आपको बस अपनी ज़रूरतों का तकनीकी विवरण देना होगा। हमारी टीम डेवलपमेंट संभालेगी और आपका अकाउंट मैनेजर आपको रिलीज़ की तारीखों के बारे में जानकारी देता रहेगा।
अगर आपको प्रोडक्ट में कोई बग मिलता है, तो हमारी 24/7 हेल्पडेस्क पर 20+ सहायता विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। आपका अकाउंट मैनेजर आपको हेल्पडेस्क इस्तेमाल करना समझाएगा, ताकि समस्या आने पर आप तुरंत रिपोर्ट कर सकें और हमारी सहायता टीम उसे ठीक करने पर काम शुरू कर सके।
एडमिन पैनल में डिपॉज़िट और विथड्रॉ का मेथड बनाएँ और प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट करने के लिए API कुंजियाँ दर्ज करें। यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।
इसके लिए एक्सेस अधिकारों के आधार पर यूज़र ग्रुप बनाए गए हैं। आप हर यूज़र को केवल वही सेक्शन दे सकते हैं जिनकी उसके विभाग को ज़रूरत है। टैग सिस्टम की मदद से एडमिन सिर्फ़ उन्हीं क्लाइंट्स का डेटा देख सकते हैं जिन्हें उनके लिए टैग किया गया है।
Traders Room, जिसे क्लाइंट पोर्टल भी कहते हैं, क्लाइंट्स के लिए बना इंटरफ़ेस है। यहाँ ट्रेडर्स रजिस्टर करते हैं, KYC पूरा करते हैं, वॉलेट में फ़ंड जोड़ते हैं और ट्रेडिंग अकाउंट खोलते हैं। CRM में इसके साथ एडमिन बैक ऑफिस, क्लाइंट रिकॉर्ड, पेमेंट इंटीग्रेशन, पार्टनर मॉड्यूल और रिपोर्टिंग भी शामिल हैं। B2CORE एक ही प्रोडक्ट में ये दोनों सुविधाएँ देता है।
हाँ। वेब Traders Room, iOS और Android ऐप, ईमेल और पार्टनर पोर्टल आपके लोगो, रंगों, डोमेन और चुनी हुई भाषाओं के साथ उपलब्ध होते हैं। क्लाइंट्स को आपकी ब्रोकरेज का ब्रांड दिखता है और उसके पीछे B2CORE काम करता है।
हाँ। B2CORE, B2STORE पर क्लाउड SaaS प्लान के रूप में उपलब्ध है। इनमें फ़्री सेटअप, उसी दिन ऐक्टिवेशन और डिपॉज़िट के आधार पर फ़ीस शामिल हैं। B2BROKER के ज़रिए इसी प्रोडक्ट को समर्पित इंस्टॉलेशन के रूप में भी डिप्लॉय किया जा सकता है।
हाँ। क्लाइंट मैनेजमेंट, KYC, पेमेंट और बैक ऑफिस दोनों के लिए साझा हैं। Forex ब्रोकर्स MetaTrader 4, MetaTrader 5 या cTrader अकाउंट और फ़िएट पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कनेक्ट करते हैं। क्रिप्टो ब्रोकर्स क्रिप्टो वॉलेट, ऑन-चेन डिपॉज़िट और विथड्रॉ तथा स्पॉट कन्वर्ज़न जोड़ते हैं। मल्टी-एसेट ब्रोकर्स दोनों तरह के ऑपरेशन्स एक ही Traders Room से चलाते हैं।
ये एक ही डेटाबेस के दो इंटरफ़ेस हैं। Traders Room में क्लाइंट का हर अनुरोध — डिपॉज़िट, विथड्रॉ, नया ट्रेडिंग अकाउंट या KYC दस्तावेज़ अपलोड — बैक ऑफिस में दिखाई देता है। स्टाफ वहाँ इन अनुरोधों को मंज़ूरी दे सकता है, मैनेज कर सकता है और उन पर रिपोर्ट बना सकता है।
भरोसेमंद सहायता और दमदार फ़ीचर्स से अपनी ब्रोकरेज को बेहतर बनाएँ। B2CORE से ऑपरेशन्स सरल करें और क्लाइंट्स को बेहतर अनुभव दें।