b2broker
B2BROKER
लेख को रेट करें
5/5(3)
साझा करें

फोरेक्स लिक्विडटी क्यों महत्वपूर्ण है, और आप इसे कैसे माप सकते हैं?

Measuring Forex Liquidity - What Makes FX Highly Liquid?

नए लोगो को, वित्तीय बाजारों में व्यापार करना कीमतों में बदलाव के साथ खरीदने और बेचने जितना आसान लग सकता है, खासकर प्लेटफार्मों के डिजिटलीकरण के साथ, जहां सब कुछ सरल और आसान बना दिया गया है। 

हालाँकि, इन सब के पीछे, डिपेंडेन्सीज़ और कनेक्शन का एक मजबूत सिस्टम है जो गतिशील रूप से चलते है और एक दूसरे को प्रभावित करते है। इनमें केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, लिक्विडिटी प्रोवाइडर, स्थानीय नियामक शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं सूची और भी लंबी है।

इन कारकों को समझना आपके अनुभव और कौशल को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो आपको फोरेक्स लिक्विडिटी, मार्किट वॉल्यूम, ऑर्डर फ्लो आदि जैसी अवधारणाओं का उपयोग करके अधिक पेशेवर रूप से ट्रेड करने में सक्षम बनाता है। हमने आपको लिक्विडिटी और फोरेक्स के बारे में सब कुछ समझाने के लिए यह विस्तृत मार्गदर्शिका बनाई है।

मुख्य बातें

  1. लिक्विडिटी से तात्पर्य उस आसानी से है जिसके साथ उत्पादों को बाजार में और वास्तविक बाजार मूल्य के करीब कीमतों पर खरीदा और बेचा जा सकता है।
  2. फोरेक्स दुनिया का सबसे अधिक लिक्विड बाजार है, जिसमें प्रतिदिन खरबों डॉलर का कारोबार होता है और बड़ी संख्या में व्यापारी और प्रतिभागी शामिल होते हैं।
  3. फोरेक्स बाजार सहभागियों में बड़े वित्तीय निगम, केंद्रीय और वाणिज्यिक बैंक और धनी निवेशक शामिल हैं जो कई मुद्राओं का व्यापार करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बाजार में उच्च लिक्विडिटी होती है।
  4. फोरेक्स लिक्विडिटी विभिन्न कारकों से प्रभावित होती है, जैसे बाजार का आकार, वैश्विक समाचार, व्यापारिक घंटे और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियां।

लिक्विडटी से परिचय

लिक्विडिटी को उपलब्धता के समान ही समझा जा सकता है। दूसरे शब्दों में, लिक्विडिटी का मतलब वह आसानी है जिसके साथ कोई भी व्यक्ति बाज़ार में उत्पाद खरीद और/या बेच सकता है। 

इस परिभाषा में कहा गया है कि एसेट्स पर्याप्त रूप से उपलब्ध है और बाजार में पर्याप्त व्यापारी हैं जो एक्सचेंज के समकक्ष पक्ष को लेते हुए आपके साथ व्यापार करने के इच्छुक हैं।

अधिक लिक्विडटी वाले बाजार अधिक कुशल होते हैं, जहां ऑर्डरों को कम स्प्रेड रेंज और न्यूनतम स्लिपेज के साथ, निर्बाध रूप से एक्सेक्यूट किया जाता है। अत्यधिक लिक्विडटी एसेट्स का लंबे समय तक इंतजार किए बिना और बाजार मूल्य के करीब कीमत पर आसानी से कारोबार किया जा सकता है।

दूसरी ओर, कम लिक्विडिटी वाले बाजारों में एसेट्स की सप्लाई में कमी और कम खरीदारों का अनुभव होता है, जहां ऑर्डर लंबे समय तक लंबित रहते हैं और देरी के कारण अलग दरों पर एक्सेक्यूट होते हैं।

Introducing Liquidity

फॉरेक्स में लिक्विडिटी क्या है?

विदेशी मुद्रा एक्सचेंज, या मुद्रा बाजार, दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त वित्तीय बाजार है, जहां खरबों डॉलर का आदान-प्रदान होता है, और सैकड़ों मुद्राओं का आपस में कारोबार होता है।

लिक्विडिटी, फोरेक्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और प्रोवाइडर्स को देखते हुए, लेनदेन को जल्दी से और वास्तविक बाजार मूल्य के जितना करीब हो सके निपटाने की आवश्यकता होती है। 

फोरेक्स बाजार वैश्विक व्यापार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जहां USD विश्व अर्थव्यवस्था में सबसे आगे है, और फोरेक्स कीमतों में थोड़ी सी भी हल-चल दुनिया भर में व्यापार समझौतों और निवेशों को काफी प्रभावित कर सकती है।

FX बाजार में सहभागियों की भारी संख्या और महत्व को देखते हुए, इसे सबसे अधिक लिक्विड वित्तीय बाजार माना जाता है जहां अत्यधिक मुद्राएं उपलब्ध हैं, और ऑर्डर आमतौर पर तुरंत पूरे हो जाते हैं।

ट्रेडिंग वॉल्यूम

फोरेक्स बाजार की लिक्विडिटी के मुख्य निर्धारकों में से एक ट्रेडिंग वॉल्यूम है, जो कारोबार की जाने वाली मुद्राओं की मात्रा को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, EUR/USD बाजार में सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है, इसके बाद USD/JPY, GBP/USD और USD/CHF हैं, जो दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं को आकार देते हैं।

Trading Volume

फोरेक्स बाजार की विशेषता यह है कि इसमें ट्रेडिंग की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिसमें रिटेल फोरेक्स व्यापारी और बड़े वित्तीय निगम योगदान करते हैं। इस बाज़ार के प्रमुख खिलाड़ियों में केंद्रीय बैंक, बड़े वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय और निवेश फर्म और हेज फंड शामिल हैं। 

ये प्रतिभागी बाजार में निरंतर अपने ऑर्डर एक्सेक्यूशन और लेनदेन के माध्यम से बाजार की लिक्विडिटी में सहायता करते हैं, अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए खुद के लिए व्यापार करते हैं और स्वतंत्र निवेशकों के लिए मध्यस्थ के रूप में काम करते हैं।

मुद्राओं की लिक्विडटी का स्तर

180 से अधिक मुद्राएँ मौजूद हैं। हालाँकि, उनमें से सभी की मात्रा और लिक्विडिटी एक समान नहीं हैं। अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राएँ सबसे अच्छा व्यापार करती हैं, जिनमें अमेरिकी डॉलर, ग्रेट ब्रिटेन पाउंड, यूरो, जापानी येन और स्विस फ़्रैंक शामिल हैं।

अन्य अर्थव्यवस्थाएं भी हाई-लिक्विडटी का अनुभव करती हैं, जैसे ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, न्यूजीलैंड डॉलर, मैक्सिकन पेसो और कनाडाई डॉलर। 

करेंसी पेअर्स को आमतौर पर हाई-लिक्विडिटी और लौ-लिक्विडटी पेअर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

क्या आपको अपने ब्रोकरेज सेटअप से जुड़ा कोई सवाल है?

हमारी टीम आपकी मदद के लिए तैयार है — चाहे आप शुरुआत कर रहे हों या विस्तार।


हाई-लिक्विडिटी पेअर्स

  • GBP/USD
  • USD/JPY
  • EUR/GBP
  • AUD/USD
  • USD/CAD
  • USD/CHF

लौ-लिक्विडिटी पेअर्स

  • NZD/USD
  • USD/ZAR
  • EUR/TRY
  • PLN/JPY
Currencies Liquidity Levels

इनमें से कुछ मुद्राओं को एक्सोटिक्स कहा जाता है क्योंकि प्रमुख मुद्राओं की तुलना में कम मांग के कारण उनमें अधिक अस्थिरता होती है। जोखिम लेने वाले निवेशक एक्सोटिक करेंसी पेअर्स के बारे में विचार कर सकते हैं क्योंकि उनकी अस्थिरता कम समय में उच्च रिटर्न अर्जित कर सकती है, जबकि प्रमुख मुद्राएं कम अस्थिर होती हैं और इनमे आकर्षक लाभ कमाने के लिए अधिक समय और बड़ी पूंजी की आवश्यकता होती है।

पहला फोरेक्स बाज़ार 1624 में एम्स्टर्डम में स्थापित किया गया था, जहाँ नीदरलैंड और इटली के बीच मुद्राओं का आदान-प्रदान किया जाता था।

महत्वपूर्ण तथ्य

विदेशी मुद्रा बाजार स्थिरता में लिक्विडिटी की भूमिका

फोरेक्स बाजार की अधिक-स्थिर और कम-फेरबदल के लिए लिक्विडटी सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। विभिन्न मुद्राओं की कीमतें कई कारकों के कारण बदलती हैं, जैसे राजनीतिक घटनाएं, वैश्विक समाचार, बड़ी कंपनियों की वित्तीय घोषणाएं, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और भू-राजनीतिक संबंध। 

क्रिप्टोकरेंसी का देर से बाजार में आना भी अन्य कारकों में से एक, जहां इसका विकास और क्रिप्टो की कीमतें प्रमुख मुद्राओं की मांग को प्रभावित भी कर सकते हैं। 

ये कारक बाज़ार को अत्यधिक स्पेक्युलेटिव बनाते हैं। हालाँकि, फोरेक्स बाजार में मौजूद लिक्विडिटी इस अस्थिरता को संतुलित करती है, जिससे बाजार अपेक्षाकृत स्थिर हो जाता है। औसतन, EUR/USD जैसी प्रमुख करेंसी पेअर में प्रतिदिन लगभग 1% का उतार-चढ़ाव होता है।

फोरेक्स लिक्विडटी कैसे मापें

बहुराष्ट्रीय संगठन, हेज फंड और केंद्रीय और निवेश बैंकों जैसे बड़े वित्तीय संगठनों की भागीदारी, इस बाजार को अत्यधिक लिक्विड बनाती है। 

हालाँकि, वैश्विक घटनाएँ और घोषणाएँ बाज़ार को पूरी तरह से बदल सकती हैं और भविष्यवाणी करना मुश्किल बना सकती हैं। इन घटनाओं के दौरान, ट्रेडर्स इन टूल्स का उपयोग करके लिक्विडिटी और स्थिरता को माप सकते हैं।

How to Measure Forex Liquidity

स्प्रेड

प्रत्येक बाज़ार में, उत्पादों अलग-अलग खरीद और बिक्री कीमतों पर ट्रेड किया जाता है, जो लिक्विडिटी प्रोइवडर्स और व्यापारियों में भी अलग-अलग होती है। मार्केट मेकर्स कम कीमत पर असेट्स खरीदते हैं और उन्हें अधिक कीमत पर बेचते हैं।

इसलिए, ब्रोकर अलग-अलग खरीद और बिक्री कीमतों के साथ एसेट्स की पेशकश करते हैं। व्यापारी के लिए, खरीद मूल्य आमतौर पर बिक्री मूल्य से अधिक होता है। आस्किंग और बिडिंग प्राइस के बीच के इस अंतर को स्प्रेड कहा जाता है।

ब्रोकर्स की नज़र को उनकी सेवा के बदले भुगतान के रूप में स्प्रेड राशि पर होती है। स्प्रेड रेंज बाज़ारों, उत्पादों, लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स आदि के लिए भिन्न होती है।

फोरेक्स बाजार अपेक्षाकृत रूप से अधिक लिक्विड होते है, और प्रमुख मुद्राओं के लिए सप्लाई का स्तर ऊंचा होता है, जिससे ज्यादातर मामलों में स्प्रेड रेंज कम हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापारी को कम शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।

वॉल्यूम

फोरेक्स बाजार में ट्रेड वॉल्यूम आसमान छू रही है, और अप्रैल 2023 में, दैनिक OTC लेनदेन का मूल्य औसतन $918.4 बिलियन रहा। इतनी बड़ी गतिविधि के परिणामस्वरूप बाजार में अधिक लिक्विडिटी होती है, जबकि कम व्यापारिक गतिविधि और ट्रेडिंग वॉल्यूम, कम लिक्विडिटी और अक्षमता से जुड़ी होती है।

व्यापारी भी करेंसी पेअर के ट्रेडिंग पैटर्न को ट्रैक करके और वर्तमान और ऐतिहासिक एफएक्स वॉल्यूम की तुलना करके उसके लिक्विडिटी स्तर का विश्लेषण कर सकते हैं। यदि वर्तमान ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछली अवधि की तुलना में अधिक है, तो यह दर्शाता है कि लिक्विडिटी में सुधार हो रहा है और बाजार बेहतरी की ओर बढ़ रहा है।

Volume

मूल्यों में फेर-बदल

मूल्यों की गतिविधि और ऐतिहासिक बाजार मूवमेंट का विश्लेषण करने से लिक्विडटी स्तर और इसके परिवर्तन के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है। विभिन्न कारकों और घटनाओं के कारण लिक्विड बाजारों में कीमतों में सहज बदलाव का अनुभव होता है। 

दूसरी ओर, बाजार में बदलाव की प्रतिक्रिया के रूप में एक इलिक्विड बाजार में कीमतों में अचानक उछाल और गिरावट की संभावना अधिक होती है। मूल्य गतिविधि में यह अंतर अलग-अलग उत्पाद के विभिन्न सप्लाई स्तरों के परिणामस्वरूप होता है। 

उदाहरण के लिए, जब कोई ट्रेडेबल सिक्योरिटी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं होती है, तो इसकी कीमत अत्यधिक लिक्विड उत्पादों की तुलना में अचानक बढ़ने की अधिक संभावना होती है। 

मार्केट डेप्थ

मार्केट डेप्थ अन्य बाज़ार सहभागियों के पेंडिंग बाय और सेल आर्डर को संदर्भित करता है। प्लेस किये गए ऑर्डर की संख्या फोरेक्स बाजार की लिक्विडिटी का एक बेहतरीन संकेतक है।

व्यापारी ऑर्डर बुक का विश्लेषण कर सकते हैं और बाजार में तरलता के परिवर्तन और पैटर्न को समझने के लिए बाजार की डेप्थ को माप सकते हैं। जब कई दिए गए ऑर्डर सही मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पर्याप्त ट्रेडर्स आपके साथ आदान-प्रदान करने के इच्छुक हैं और उनके पास अपेक्षाकृत उच्च लिक्विडिटी है। 

लिक्विडिटी रेश्योस्

लिक्विडिटी को मापने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक रेश्योस् का उपयोग करना है, उन आंकड़ों और संख्याओं का अध्ययन करना जो तरलता, लाभप्रदता और बहुत कुछ का संकेत देने वाले विभिन्न अर्थों को दर्शाते हैं। टर्नओवर रेश्योस्, जैसे कि करंट, क्विक और कैश रेश्योस्, आमतौर पर बाजार की लिक्विडिटी को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। 

फोरेक्स लिक्विडिटी को प्रभावित करने वाले कारक

मुद्रा बाजार कई कारकों से प्रभावित होता है, जिससे यह विभिन्न निर्भरताओं के साथ काफी जटिल सिस्टम बन जाती है। चूंकि मुद्राएं वैश्विक व्यापार, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं और राष्ट्रीय राजनीति का एक अहम् हिस्सा हैं, इसलिए इन कारकों और फोरेक्स बाजार पर उनके प्रभावों का विश्लेषण करना महत्वपूर्ण है।

मार्केट साइज

सामान्य तौर पर, मार्केट साइज किसी दिए गए बाज़ार की लिक्विडिटी और गतिविधि स्तर को परिभाषित करता है। इस प्रकार, जब किसी एक्सचेंज में कई व्यापारी और एसेट्स शामिल होते हैं, तो यह अधिक लिक्विड होता है। 

इसके अलावा, प्रमुख मुद्राओं की फोरेक्स बाजार में अधिक मांग और गतिविधि होती है, एक बड़ी ऑर्डर बुक और अत्यधिक हाई-ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ, जो उन्हें कम-चर्चित करेंसी पेअर या विदेशी मुद्राओं की तुलना में अत्यधिक लिक्विड बनाती है।

ट्रेडिंग सत्र के घंटे

वैश्विक पहुंच के कारण फोरेक्स बाजार में सटीक टाइमिंग आवश्यक है। कुछ प्रमुख करेंसी एक्सचेंज में यूएस और यूके शामिल होते हैं। इस प्रकार, जब अमेरिका में बाजार अपने समापन घंटों पर पहुंचता है, तो यूके के बाजार खुलना शुरू होता हैं, जो कि फोरेक्स एक्सचेंजों के लिए सबसे अच्छा समय होता हैं। 

अलग-अलग टाइमज़ोन्स के कारण होने वाले ये पीक आवर्स, अधिकतम लिक्विडिटी और ट्रेडिंग-वॉल्यूम वाले समय को चिह्नित करते हैं। इसलिए, वैश्विक बाजार के समय का विश्लेषण करना और उसके अनुसार प्रवेश बिंदु तय करना महत्वपूर्ण है।

Trading Session Hours

समाचार घोषणाएँ

वैश्विक घटनाएं और समाचार जैसे ट्रेड एग्रीमेंट, केंद्रीय बैंक के फैसले, भू-राजनीतिक घटनाएं, ब्लैक स्वान इवेंट्स, और वैश्विक संघर्ष, दुनिया की अग्रणी मुद्रा के रूप में, विशेष रूप से अमेरिकी डॉलर, के मांग पैटर्न को काफी हद तक बदल सकते हैं।

उदाहरण के लिए, युद्ध के समय में, संयुक्त राष्ट्र और अन्य देश मानवीय सहायता और सहायता पैकेज शुरू कर सकते हैं, जिससे विभिन्न वस्तुओं की खरीद और परिवहन के लिए आवश्यक USD की मांग बढ़ जाती है और अंततः अन्य मुद्राओं के मुकाबले USD का मूल्य बढ़ जाता है।

एक अन्य उदाहरण यह है कि जब यूरोपीय सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को नियंत्रित करने के लिए प्रचलन में कैश सप्लाई बढ़ाता है, तो EUR की सप्लाई बढ़ जाती है, और अन्य मुद्राओं के मुकाबले इसका मूल्य घट जाता है।

शीर्ष फोरेक्स लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स

फोरेक्स ब्रोकर्स व्यापारियों और निवेशकों को कई प्रमुख, आम और एक्सोटिक करेंसी पेअर की पेशकश करते हैं। ये इंटरमीडिएट्स बाज़ार तक पहुंच प्रदान करते हैं और व्यापार के लिए सिक्योरिटीज उपलब्ध कराने के लिए लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स पर भरोसा करते हैं। 

Top Forex Liquidity Providers

लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स बड़ी वित्तीय कंपनियां होती हैं जो मार्केट को चालू रखने के लिए बाजार में सक्रिय रूप से ट्रेड करती हैं, यह कई प्रकार की हो सकती हैं।

500+ ब्रोकरेज को शक्ति देने वाले टूल्स की खोज करें

हमारे संपूर्ण इकोसिस्टम का अन्वेषण करें — लिक्विडिटी से लेकर CRM और ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक।


बैंक

केंद्रीय और वाणिज्यिक बैंक लिक्विडिटी प्रदान करने के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं, क्योंकि वे प्राथमिक तरल एसेट यानी “पैसो” के प्रदाता हैं। बैंक ऋण जारी करते हैं, बचत खातों की पेशकश करते हैं, और ब्याज दर बदलते हैं, जो धन की सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किये जाने वाले यंत्र हैं।

फेडरल रिजर्व, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ लंदन जैसे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों से सम्बंधित कई नीतियों की घोषणा करते हैं और बदलते हैं, जो सीधे सप्लाई और डिमांड कारकों को प्रभावित करते हैं।

जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो व्यक्ति और कंपनियां अधिक किफायती ऋण लेते हैं, जिससे पैसे की मांग और संबंधित मुद्रा का मूल्य बढ़ जाता है।

वित्तीय संस्थान

निवेश फर्म और हेज फंड प्रमुख औद्योगिक खिलाड़ी हैं जो फोरेक्स बाजार में अपने और अपने ग्राहकों के लिए सक्रिय रूप से ट्रेडिंग करते हैं। वे विभिन्न व्यापारिक अवसर प्रदान करते हैं और अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए कई मल्टी-मिलियन डॉलर वाले खातों को सँभालने के लिए बाजार विशेषज्ञों को नियुक्त करते हैं, जिससे बाजार में व्यापार की वॉल्यूम और लिक्विडिटी बढ़ जाती है।

बड़े निवेशक

धनवान निवेशक और क्रिप्टो व्हेल्स बाजार में लिक्विडिटी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए वैश्विक घटनाओं और समाचारों का लाभ उठाते हुए बड़े व्यापारिक ऑर्डर देते हैं।

इनकी गतिविधि से बाज़ार में लिक्विडिटी बढ़ती है, खासकर यदि उनमें मल्टी-करेंसी इकाइयों का विनिमय शामिल हो। इसके अलावा, अधिक जोखिम लेने वाले बड़े निवेशक तुर्की लीरा, दक्षिण अफ़्रीकी रैंड और पोलिश ज़्लॉटी जैसी विदेशी मुद्राओं के व्यापर में शामिल हैं, जो इन कम कारोबार वाली मुद्राओं में लिक्विडिटी की सहायता करते हैं।

रिटेल ट्रेडर्स

अपने खातों में धन अर्जित करने के लिए बाज़ार में भाग लेने वाले रिटेल और औसत व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निगमों की तुलना में कम पूंजी के बावजूद, संगठनों की तुलना में कई अधिक व्यक्ति बाजार में व्यापार कर रहे हैं।

फोरेक्स लिक्विडिटी के उतार-चढ़ाव

संक्षेप में, हाई-लिक्विडिटी अच्छी है और लो-लिक्विडिटी खराब है। हालाँकि, बाजार की गतिशीलता के विवरण को समझने के बाद, आइए फोरेक्स में लिक्विडिटी के संबंध में सिक्के के दोनों पहलुओं की तुलना करें।

हाई-लिक्विडिटी के लाभ

  • तेजी से ऑर्डर्स का निष्पादन: हाई-लिक्विडिटी का अर्थ है ढ़ेर सारे लंबित ऑर्डर और ढ़ेर सारे व्यापारी, जो निष्पादन प्रक्रिया को तेज और आसान बनाता है। 
  • कम स्प्रेड: हाई-सप्लाई से आस्किंग और बिडिंग प्राइस के बीच का अंतर कम हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप स्प्रेड रेंज कम हो जाती है।
  • नियंत्रित अस्थिरता: बढ़ी हुई लिक्विडिटी मूल्य परिवर्तन को आसान बनाती है और कीमतों में तेज गिरावट या उछाल से बचाती है। 

लो-लिक्विडिटी के नुकसान

  • मूल्य अस्थिरता: लो-लिक्विडिटी का जोखिम कीमतों को बाजार की घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनाता है और वैश्विक घटनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है जो अचानक मूल्य परिवर्तन और अतृप्त गतिविधियों का कारण बनते हैं। 
  • उच्च लागत: सप्लाई निचले स्तर से कीमतें बढ़ जाती हैं और बाय और सेल प्राइस के बीच अंतर बढ़ जाता है, जिससे स्प्रेड अधिक हो जाता है और लेनदेन की लागत बढ़ हो जाती है।
  • बाज़ार की अक्षमताएँ: बाज़ार में एसेट्स और ट्रेडर्स की कमी के कारण एक्सेक्यूशन में देरी होती है और जिससे लागत में वृद्धि होती है। कुल मिलाकर, बाजार व्यापारियों के लिए अक्षम और कम आकर्षक हो जाता है।

निष्कर्ष

फोरेक्स अन्य वित्तीय बाजारों से बड़ा बाजार है, जहां प्रतिदिन खरबों डॉलर का कारोबार होता है, और बड़ी संख्या में व्यापारी और बाजार सहभागी विभिन्न मुद्राओं का आदान-प्रदान करते हैं। ये तथ्य FX बाजार को बहुत लिक्विड बनता हैं, जहां करेंसी पेअर्स का आदान-प्रदान किया जाता है और ऑर्डर जल्दी और कुशलता से एक्सेक्यूट किए जाते हैं।

FX में लिक्विडिटी को विभिन्न मानदंडों का उपयोग करके मापा जा सकता है, जैसे ट्रेडिंग वॉल्यूम, स्प्रेड स्तर, मार्केट डेप्थ और ऐतिहासिक मूल्य गतिविधियां, जो लिक्विडिटी के पैटर्न को निर्धारित करते हैं। लिक्विडिटी और बाजार दक्षता में बदलाव को ट्रैक करने के लिए व्यापारी विभिन्न वित्तीय अनुपातों का विश्लेषण भी कर सकते हैं।

इस विशाल बाजार में कई प्रदाता और भागीदार शामिल हैं जो इसकी लिक्विडिटी और दक्षता में योगदान देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक समाचारों और घटनाओं के जवाब में एक व्यापारी की संपत्ति बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्राओं की बड़े पैमाने पर मांग होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस फोरेक्स में सबसे अधिक लिक्विडिटी है?

अमेरिकी डॉलर दुनिया की अग्रणी मुद्रा है और यूरो जैसी किसी अन्य अग्रणी मुद्रा के साथ जोड़े जाने पर यह सबसे अधिक लिक्विड होती है। EUR/USD सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली और सबसे अधिक लिक्विड करेंसी पेअर है।

फोरेक्स लिक्विडिटी का समय क्या है?

फॉरेक्स पीक आवर्स तब शुरू होते हैं जब यूके और यूएस बाजार ओवरलैप होते हैं। NYSE और LSE के कामकाजी घंटे 13:00 और 16:00 UTC के बीच मेल खाते हैं, जो उच्चतम ट्रेडिंग वॉल्यूम और लिक्विडिटी का समय है।

फोरेक्स में इतनी लिक्विडिटी क्यों है?

FX बाजार में कई मुद्राएं शामिल होती हैं, जैसे USD, EUR और GBP, जो वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्थाओं की अग्रणी मुद्राएं हैं। इनका व्यापार और नियंत्रण वित्तीय निगमों, केंद्रीय और वाणिज्यिक बैंकों और सरकारों जैसे महत्वपूर्ण बाजार खिलाड़ियों द्वारा किया जाता है जो प्रतिदिन खरबों डॉलर का व्यापार करते हैं।

फोरेक्स में लिक्विडिटी प्रदाता क्या करते हैं?

लिक्विडीटीय प्रोवाइडर्स, जैसे कि बड़ी वित्तीय फर्में और बैंक, अपने उपयोगकर्ताओं की सेवा करने और उनकी संपत्ति को बढ़ाने, बाजार में लिक्विडिटी की सप्लाई करने और एसेट्स को अधिक उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय बाजारों के व्यापार में भाग लेते हैं। वे FX ब्रोकर्स के लिए अपने व्यापारियों की ओर से व्यापारिक गतिविधियों में संलग्न होने के लिए करेंसी पेअर को अधिक सुलभ बनाते हैं।

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें
समाचार पत्रिका

हमारे समुदाय में शामिल हों और FX, Crypto, Prime Brokerage & FinTech उद्योगों में नवीनतम नवाचारों के लिए जुड़े रहें।

आपके पास

आपके लिए सुविधाजनक सामाजिक नेटवर्क पर कंपनी के जीवन का अनुसरण करें।

पुरस्कार
2025
FMLS:25 London Expo
सर्वोत्तम फिनटेक एवं समाधान

Forex Traders Summit

Money Expo 
India
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो लिक्विडिटी समाधान

Crypto Expo Dubai

Forex Traders Summit in Dubai
सर्वोत्तम FX/क्रिप्टो प्रौद्योगिकी और तरलता प्रदाता

Forex Expo Dubai

Money Expo Mexico
सर्वश्रेष्ठ सीआरएम प्रदाता

FMLS

2024
Finance Magnetes London Summit
Best CRM Provider

FMLS

Forex Expo Dubai
Best FX/Crypto Technology & Liquidity Provider

Forex Expo Dubai

Crypto Expo Dubai
Best Crypto Liquidity Solution

Crypto Expo Dubai

Forex Traders Summit Dubai
The Best Fintech & Solutions

Forex Traders Summit

2023
awardd
सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट

awardd
सर्वश्रेष्ठ भुगतान समाधान प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट

award v2
सर्वश्रेष्ठ सीईओ अर्थर अज़ीज़ोव

फोरेक्स ट्रेडर्स समिट

award v3
सबसे विश्वसनीय तरलता प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान सेवा

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v13
सबसे विश्वसनीय तरलता प्रदाता

फिनटेक & क्रिप्टो समिट बहरीन

award v13
आर्थर अज़ीज़ोव को सराहना पुरस्कार

फिनटेक & क्रिप्टो समिट बहरीन

2022
award v11
सर्वश्रेष्ठ व्हाइट लेबल समाधान (Best White Label Solution)

फाइनेंस मैग्नेट्स लंदन समिट

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता & सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग सिस्टम

फॉरेक्स एक्सपो दुबई

award v4
सर्वोत्तम भुगतान समाधान प्रदाता & सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी प्रदाता

विकी फाइनेंस एक्सपो दुबई

award v5
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता & सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग कंपनी

iFX एशिया

award v6
सर्वश्रेष्ठ संस्थापक (फिनटेक)

फैज़ाको हॉल ऑफ फ़ेम

award v7
सर्वोत्तम तरलता प्रदाता

फज़्ज़ाको एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता

मनी एक्सपो इंडिया

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग सिस्टम

मनी एक्सपो इंडिया

award v8
बेस्ट मल्टी-एसेट्स लिक्विडिटी प्रोवाइडर

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

award v8
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान समाधान प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

awardd
मध्य पूर्व 50 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति: आर्थर अज़ीज़ोव

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

2021
award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रौद्योगिकी प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वोत्तम FX/क्रिप्टो प्रौद्योगिकी एवं तरलता प्रदाता

फोरेक्स एक्सपो

award v9
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो CFD तरलता प्रदाता

ग्लोबल FOREX अवॉर्ड्स

award v11
सर्वश्रेष्ठ व्हाइट लेबल समाधान

एफएम अवार्ड्स

2020
award v9
सर्वश्रेष्ठ FX CRM प्रदाता

ग्लोबल फॉरेक्स अवार्ड्स

award v11
भुगतान के लिए सबसे अच्छा क्रिप्टो समाधान

एफएम अवार्ड्स

award v10
बेस्ट व्हाइट लेबल मल्टी-एसेट लिक्विडिटी प्लेटफॉर्म

ग्लोबल ब्रांड्स मैगज़ीन

© Copyright 2025 B2BROKER. All rights reserved

*Other than B2BROKER, all third-party company names, logos, brands, and trademarks displayed are the property of the respective brand owners. B2BROKER is not affiliated with or endorse such companies.