b2broker
B2BROKER

एक Fortune 500 कंपनी क्या होती है, और उस मुकाम को हासिल करने के लिए क्या करना पड़ता है?

मूलभूत
Upd
7m
what does it mean to be a fortune 500 company

खासकर ब्लू-चिप कंपनियों के शेयर खरीदते समय स्टॉक ट्रेडिंग में दिलचस्पी रखने वाले लोगों और निवेशकों का पाला अक्सर “Fortune 500 कंपनी” जैसे शब्दों से पड़ता रहता है।

Fortune 500 सूची को दुनिया की सबसे नामी कंपनियों के लिए जाना जाता है। Amazon, Apple, और Walmart अलग-अलग उद्योगों में मज़बूत पकड़ रखने वाली वैश्विक कंपनियों के कुछ उदाहरण हैं।

आइए इस रैंकिंग में थोड़ा और कुरेदकर देखते हैं कि Fortune 500 कंपनी होने के क्या मायने होते हैं। 

प्रमुख बिंदु

  1. Fortune 500 कंपनियों की सूची में अमेरिका में सबसे बेहतरीन वार्षिक आय जैनरेट करने वाली कंपनियाँ शुमार होती हैं।
  2. कंपनी अमेरिका में संचालित होनी चाहिए व कम से कम तीन तिमाहियों के लिए उसे अपनी समूची वित्तीय स्टेटमेंट्स सरकार को मुहैया करानी चाहिए।
  3. Fortune 500 सूची को 1955 से हर साल प्रकाशित किया गया है। 1995 में सेवा उद्योग के इसमें शामिल हो जाने से एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था।

Fortune 500 की परिभाषा

Fortune Media Group Holdings न्यू यॉर्क शहर में आधारित एक कंपनी है, जो वैश्विक व्यवसाय, निवेश के रुझानों, ट्रेडिंग और फ़ाइनेंस, इत्यादि के बारे में चर्चा करने वाले व्यवसायिक प्रकाशन, Fortune मैगज़ीन, को प्रकाशित करती है।

इसे Bloomberg Businessweek की Forbes मैगज़ीन का प्रतिद्वंदी माना जाता है।

वार्षिक आय के आधार पर टॉप अमेरिकी कंपनियों की सूची बनाने के लिए 1955 में Fortune 500 ने अपने वार्षिक प्रकाशन शुरू किए थे। Fortune 500 कंपनियाँ टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, फ़ाइनेंस, सप्लाई चेन, इत्यादि जैसे विविध उद्योगों से ताल्लुक रखती हैं। 

Fortune 500 सूची में शामिल कंपनियों को वैश्विक मंच पर एक बेहद सफल संगठन के तौर पर काफ़ी नाम और शोहरत प्राप्त होती है।

Fortune 500 companies

Fortune 500 कंपनियों का इतिहास

अमेरिका की महामंदी के दौरान लॉन्च की गई Fortune मैगज़ीन ने जल्द ही खुद को एक बड़े व्यवसायिक प्रकाशन के तौर पर स्थापित कर लिया था। 1955 में मैगज़ीन के असिस्टेंट मैनेजिंग एडिटर, एडगर पी. स्मिथ, ने Fortune 500 नाम की अमेरिका की टॉप 500 कंपनियों की पहली सूची जारी की थी।

मैगज़ीन का उद्देश्य विश्व पर अमेरिका की निजी और सार्वजनिक कंपनियों के प्रभाव को दर्शाना था, खासकर उस दौर में, जहाँ वैश्विक अर्थव्यवस्था के पैर उखाड़ने वाली महामंदी के बाद उद्योग फल-फूल रहा था।

गहन उद्योग अंतर्दृष्टि का अन्वेषण करें

उन विशेषज्ञों से सीखें जो वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार दे रहे हैं — नवीनतम रणनीतियाँ और रुझान प्राप्त करें।


शुरू-शुरू में इस सूची में सिर्फ़ निर्माण, खनन, व तेल और गैस जैसे उद्योगों को शामिल किया जाता था, जिसके चलते Exxon Mobil, General Motors और US Steel जैसी कंपनियाँ दुनियाभर में Fortune 500 की सूची में सबसे ऊपर रहती थीं। 

1995 में रिकॉर्ड में 290 नयी संस्थाओं को सेवा सेक्टर में जोड़कर इस सूची में पहला और सबसे बड़ा बदलाव किया गया था। जैसे ही सेवा कंपनियों को इस सूची में शामिल किया गया, वैसे ही Walmart और AT&T ने उस वर्ष का चौथा और पाँचवां पायदान हासिल कर टॉप पाँच में अपनी जगह बना ली।

US and Chinese Fortune 500 companies

Fortune 500 कंपनियों की रैंकिंग पद्धति

Fortune 500 कंपनियों को उनके पिछले साल की वार्षिक आय के आधार पर रैंक किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, 2024 की सूची में 2023 के आँकड़े शामिल हैं।

संगठनों को संयुक्त राज्य अमेरिका की सरहदों के दरमियाँ काम करते हुए अपने व्यवसाय और स्टेटमेंट्स को किसी सरकारी एजेंसी में पंजीकृत करवाना होता है। इसके अलावा, संस्थाओं को कम से कम तीन तिमाहियों के अपने दस्तावेज़ों को पूरा करना पड़ता है, नहीं तो उन्हें सूची से निकाल दिया जाता है।

ये मानदंड सार्वजानिक रूप से प्रकट की गईं वित्तीय स्टेटमेंट्स और ट्रेड किए गए शेयरों वाली सार्वजानिक कंपनियों के साथ-साथ खास तौर पर सरकार के पास अपनी बैलेंस शीट और दस्तावेज़ों को फ़ाइल करने वाली निजी कंपनियों को भी कवर करते हैं।

मैगज़ीन के दृष्टिकोण से ऑडिटरों और एकाउंटेंटों की एक टीम Fortune 500 कंपनियों की आय की स्टेटमेंट की जाँच और सत्यापन कर पंजीकृत संस्थानों की सटीक सूची बनाती है।

Top 7 Fortune 500 Companies

एक Fortune 500 कंपनी कैसे बनें

अमेरिका में संचालनात्मक और भौतिक रूप से मौजूद होने के साथ-साथ कंपनियों को एक लाभकारी संगठन के तौर पर पंजीकृत होना चाहिए; गैर-लाभकारी संगठन इस सूची में शामिल नहीं किए जाते हैं।

इसके अलावा, संस्थाओं को वित्तीय स्टेटमेंट्स भी फ़ाइल करनी चाहिए, जिनमें कोई भी कंसोलिडेटेड सहायक कंपनी के साथ-साथ किसी भी बंद किए गए उत्पाद या सेवा के रिसीवेबल शामिल होते हैं। संक्षेप में, उस कंपनी की अमेरिका में टैक्स काटने के बाद की आय टॉप 500 में शुमार होनी चाहिए।

Fortune 500 बनाम S&P 500

सूचीबद्ध कंपनियों और उनकी रैंकिंग के मानदंडों को संकलित करने के तरीके में Fortune 500 और S&P 500 भिन्न हैं।

S&P 500 सूची का रखरखाव S&P Dow Jones Indices LLC द्वारा किया जाता है, जो सार्वजानिक तौर पर ट्रेड की जाने वाली कंपनियों की स्टॉक वैल्यूएशन को ध्यान में रखकर इस सूची को बनाती है। सिर्फ़ अमेरिकी कंपनियों में S&P 500 बाज़ार पूंजीकरण के आधार पर सबसे बड़ी कंपनियों की सूची बनाती है।

fortune 500 vs S&P 500

इसलिए यह संस्थाओं के वित्तीय प्रकटीकरण या वार्षिक आय को हिसाब में नहीं लेती। बजाय इसके S&P उनके स्टॉक इंडाइस और समूचे इंडेक्स में हर कंपनी के भार पर गौर करती है।

दूसरी तरफ़, Fortune 500 संबंधित वित्तीय वर्षों के लिए कंपनियों की आय के प्रवाह और वित्तीय दस्तावेज़ों को देखकर उन्हें ज़्यादा सरल ढंग से सूचीबद्ध करती है।

उदाहरण के तौर पर 2023 के आंकड़ों के अनुसार, Fortune 500 परिभाषा के अनुसार Walmart को पहला रैंक हासिल है। लेकिन बात जब स्टॉक मूल्यांकन की आती है, तो समूचे इंडेक्स में अपने कम महत्त्व के चलते उसका S&P 500 रैंक #15 है।

500+ ब्रोकरेज को शक्ति देने वाले टूल्स की खोज करें

हमारे संपूर्ण इकोसिस्टम का अन्वेषण करें — लिक्विडिटी से लेकर CRM और ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक।


Fortune 500 सूची की टॉप कंपनियाँ

Fortune मैगज़ीन सालभर में कई सूचियाँ निकालती है, जिनमें “सबसे ज़्यादा इनोवेटिव कंपनियाँ”, “काम करने की सबसे बेहतरीन जगह”, व और भी कई सारी सूचियाँ शामिल हैं। 

2024 की अपडेटेड Fortune 500 सूची की 3 जून को जारी होने की अपेक्षा है। तब तक चलिए एक नज़र डालते हैं 2023 की टॉप दस कंपनियों पर।

2023 Fortune 500 list
  1. Walmart: मुनाफ़े में 14.6% की गिरावट के बावजूद मौजूदा लीडर की वास्तविक आय $61.1 करोड़ की थी। 20 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों वाले Walmart को दुनिया का सबसे बड़ा एम्पलॉयर माना जाता है।
  2. Saudi Aramco: पिछले साल के छठे स्थान से छलांग लगाकर Saudi Aramco ने अपनी आय में +50% की हैरंतागेज़ ग्रोथ हासिल की है, जिसके चलते टैक्स काटने के बाद की उसकी आय $60.3 करोड़ पर जा पहुँची है।
  3. State Grid: $53 करोड़ की आय के साथ चीन के सरकारी बिजली प्रदाता ने अपनी पोज़ीशन बरकरार रखी है।
  4. Amazon: अपने मुनाफ़े में 108% की गिरावट और $51.3 करोड़ की कुल आय के चलते यह जानी-मानी टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनी दूसरे पायदान से खिसक गई थी।
  5. China National Petroleum: $48.3 करोड़ की अपनी आय और 118% की मुनाफ़े की ग्रोथ के बावजूद यह राष्ट्रीय गैस और तेल ऊर्जा प्रदाता एक स्थान नीचे गिर गया।
  6. Sinopec Group: इस चीनी पेट्रोकेमिकल समूह ने $47.1 करोड़ की आय और मुनाफ़े में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की थी।
  7. Exxon Mobil: अपने मुनाफ़े में 141% की बढ़ोतरी और $41.3 करोड़ की आय के चलते दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनी ने 12वें पायदान से ऊपर छलांग लगाई है।
  8. Apple: इस जाने-माने मोबाइल और टेक्नोलॉजी निर्माता ने $39.4 करोड़ की आय और मुनाफ़े में लगभग 5% की बढ़ोतरी दर्ज की है।
  9. strong>Shell: यूके की तेल और गैस वाली यह कंपनी न सिर्फ़ 29वीं बार इस वार्षिक लिस्ट में शामिल हुई है, बल्कि रैंकिंग में भी उसने छह पायदान की छलांग लगाई है। Shell के मुनाफ़े में 110% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और उसकी पंजीकृत आय भी $38.6 करोड़ की थी।
  10. UnitedHealth Group: $32.4 करोड़ की आय और मुनाफ़े में 16.4% की ग्रोथ के चलते यह अमेरिकी स्वास्थ्य बीमा और सेवा प्रदाता टॉप 10 में शामिल होने में सफल रहा।

निष्कर्ष

Fortune मैगज़ीन स्टॉक्स, निवेश, ट्रेडिंग, अर्थव्यवस्था व व्यवसायियों की दिलचस्पी वाले अन्य विषयों पर बात करने वाला एक प्रमुख जर्नल है। 

किसी Fortune 500 कंपनी की परिभाषा बस इतनी-सी होती है कि उस संगठन की वार्षिक आय दुनियाभर की हज़ारों कंपनियों से ज़्यादा होनी चाहिए, जिसके चलते दुनिया के टॉप 500 संगठनों में वह अपनी जगह बना सके।

इसके मानदंड काफ़ी सीधे-साधे हैं। व्यवसायों को कानूनन अमेरिका में काम करते हुए अपनी वास्तविक आय और वित्तीय स्टेटमेंट्स को किसी सरकारी एजेंसी से पंजीकृत करवा लेना चाहिए। इन रिकार्ड्स की जाँच Fortune मैगज़ीन के उन विशेषज्ञों द्वारा की जाती है, जो हर साल टॉप 500 सूची तैयार कर उसकी घोषणा करते हैं।

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें
समाचार पत्रिका

हमारे समुदाय में शामिल हों और FX, Crypto, Prime Brokerage & FinTech उद्योगों में नवीनतम नवाचारों के लिए जुड़े रहें।

आपके पास

आपके लिए सुविधाजनक सामाजिक नेटवर्क पर कंपनी के जीवन का अनुसरण करें।

पुरस्कार
2025
FMLS:25 London Expo
सर्वोत्तम फिनटेक एवं समाधान

Forex Traders Summit

Money Expo 
India
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो लिक्विडिटी समाधान

Crypto Expo Dubai

Forex Traders Summit in Dubai
सर्वोत्तम FX/क्रिप्टो प्रौद्योगिकी और तरलता प्रदाता

Forex Expo Dubai

Money Expo Mexico
सर्वश्रेष्ठ सीआरएम प्रदाता

FMLS

2024
Finance Magnetes London Summit
Best CRM Provider

FMLS

Forex Expo Dubai
Best FX/Crypto Technology & Liquidity Provider

Forex Expo Dubai

Crypto Expo Dubai
Best Crypto Liquidity Solution

Crypto Expo Dubai

Forex Traders Summit Dubai
The Best Fintech & Solutions

Forex Traders Summit

2023
awardd
सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट

awardd
सर्वश्रेष्ठ भुगतान समाधान प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट

award v2
सर्वश्रेष्ठ सीईओ अर्थर अज़ीज़ोव

फोरेक्स ट्रेडर्स समिट

award v3
सबसे विश्वसनीय तरलता प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान सेवा

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v13
सबसे विश्वसनीय तरलता प्रदाता

फिनटेक & क्रिप्टो समिट बहरीन

award v13
आर्थर अज़ीज़ोव को सराहना पुरस्कार

फिनटेक & क्रिप्टो समिट बहरीन

2022
award v11
सर्वश्रेष्ठ व्हाइट लेबल समाधान (Best White Label Solution)

फाइनेंस मैग्नेट्स लंदन समिट

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता & सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग सिस्टम

फॉरेक्स एक्सपो दुबई

award v4
सर्वोत्तम भुगतान समाधान प्रदाता & सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी प्रदाता

विकी फाइनेंस एक्सपो दुबई

award v5
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता & सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग कंपनी

iFX एशिया

award v6
सर्वश्रेष्ठ संस्थापक (फिनटेक)

फैज़ाको हॉल ऑफ फ़ेम

award v7
सर्वोत्तम तरलता प्रदाता

फज़्ज़ाको एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता

मनी एक्सपो इंडिया

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रोसेसिंग सिस्टम

मनी एक्सपो इंडिया

award v8
बेस्ट मल्टी-एसेट्स लिक्विडिटी प्रोवाइडर

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

award v8
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान समाधान प्रदाता

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

awardd
मध्य पूर्व 50 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति: आर्थर अज़ीज़ोव

फॉरेक्स ट्रेडर्स समिट दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ तरलता प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो भुगतान प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

2021
award v3
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो प्रौद्योगिकी प्रदाता

क्रिप्टो एक्सपो दुबई

award v3
सर्वोत्तम FX/क्रिप्टो प्रौद्योगिकी एवं तरलता प्रदाता

फोरेक्स एक्सपो

award v9
सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टो CFD तरलता प्रदाता

ग्लोबल FOREX अवॉर्ड्स

award v11
सर्वश्रेष्ठ व्हाइट लेबल समाधान

एफएम अवार्ड्स

2020
award v9
सर्वश्रेष्ठ FX CRM प्रदाता

ग्लोबल फॉरेक्स अवार्ड्स

award v11
भुगतान के लिए सबसे अच्छा क्रिप्टो समाधान

एफएम अवार्ड्स

award v10
बेस्ट व्हाइट लेबल मल्टी-एसेट लिक्विडिटी प्लेटफॉर्म

ग्लोबल ब्रांड्स मैगज़ीन

© Copyright 2025 B2BROKER. All rights reserved

*Other than B2BROKER, all third-party company names, logos, brands, and trademarks displayed are the property of the respective brand owners. B2BROKER is not affiliated with or endorse such companies.